गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के रंका बौलिया पंचायत के अति पिछड़ा गांव डटमा के ग्रामीणों ने नशामुक्ति एवं सामाजिक विकास के लिए शपथ ली।
बाल विकास समिति, डटमा के तत्वाधान में गांव में चाहे शराब पीने वाले हों या बनाने वाले, पूर्ण रूप से शराबबंदी का निर्णय लिया गया। जुआ खेलने पर भी प्रतिबंध लगा दी गई है। इसके लिए गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से एक स्थान पर खड़े होकर शपथ ली।
इस मौके पर वेदव्यास परिषद गढ़वा सदर प्रखंड के महासचिव प्रभुनाथ चौधरी, पप्पू चौधरी, जवाहर चौधरी, संतोष चौधरी, राजनाथ चौधरी, ब्रह्मदेव चौधरी, बाबूलाल चौधरी, घुरा चौधरी, नरेश चौधरी, मदन चौधरी, असर्फी चौधरी, रामनाथ आदि उपस्थित थे।