गढ़वा : आज सोमवार को चिनिया रोड दुर्गा देवी के निवास स्थान पर अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की गई एवं भोजन बनाकर खाया गया। भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी माता की पूजा विधि पूर्वक की गई। पूजा पंडित मृत्युंजय द्विवेदी के द्वारा करवाया गया।
मौके पर अर्चना सिन्हा, खुशबू सिन्हा, कलावती देवी, मीरा शर्मा, दुर्गा देवी, धर्म शिला देवी, अमित रंजन, सोनू कुमार, मनोज प्रसाद सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा, पीहू, परी, कान्हा, वैष्णवी, तेजस्वी प्रिया, नैंसी प्रिया आदि लोग उपस्थित थे।