भवनाथपुर : मकरी के छावनी मरवईया टोला पर जोते हुए खेत में बाइक पार करने से मना करने के आरोप में सूर्यदेव पाल को लाठी-डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया गया। जिसकी शिकायत लेकर वे थाना पहुंचकर थाना के पीएसआई रणजीत कुमार से अपनी पीड़ा सुनाते हुए पिटायी के जख्म को दिखाया।
सूर्यदेव पाल ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कहा कि जोताई किये हुए खेत में बाइक ले जाने से मना करने पर इंदल पाल और उसका बेटा मिलकर लाठी-डंडे से पिटायी की, जबकि लल्लु पाल पीटते वक्त पकड़े हुए था। पीएसआई ने शिकायत सुनकर दोषी पर कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए, पहले इलाज कराने को कहा।