मेराल : रविवार को गोपाष्टमी के अवसर पर मेराल किसान संघ प्रखंड इकाई के द्वारा कोरकोमा गांव में भारतीय किसान संघ द्वारा गो पूजन किया गया।
प्रत्येक वर्ष की भांति किसान संघ के लोगों ने इस वर्ष भी गोपाष्टमी के अवसर पर गोधन की पूजा की इस अवसर पर किसान संघ के साथ-साथ स्थानीय लोग उपस्थित थे। झारखंड प्रांत के कृषि आर्थिक अनुसंधान प्रभारी डॉ विनोद कुमार द्विवेदी, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, मेराल प्रखंड अध्यक्ष अनिल तिवारी ने गोपाष्टमी मनाने का उद्देश्य लोगों को बताया तथा कहा कि सभी तरह के धनों में गोधन सर्वश्रेष्ठ है। सनातन धर्म में गो पूजा का विशेष महत्व है। यही कारण है कि आदि काल से ही गो पूजन की परंपरा चली आ रही है और बताया कि एक मां हमें जन्म देती है तो गौ माता हमें अपना दूध पिला कर जीवन देती है।
गोधन की रक्षा भी हम लोगों का परम कर्तव्य है। जो हम सभी को पालन करने की आवश्यकता है। प्रसाद वितरण शुभम तिवारी के द्वारा किया गया और संचालन शिवम तिवारी ने की।
इस अवसर पर सुनील तिवारी, मंगलेश तिवारी, विमला देवी, रुक्मणी देवी, सुनीता देवी, झालो कुवंर, नरेश चौधरी, रामा भुइयां, अमित तिवारी, भीगने चौधरी, सीता कुवंर आदि लोग उपस्थित थे।