कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के कांडी निवासी चतुर्गुण चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र मनीष चौधरी की मौत 21 नवंबर को रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। विदित है कि मृतक 18 दिसंबर को अपने घर जीजा सनोज चौधरी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ चटनिया गांव जा रहा था। उसी क्रम में लामारी काला गांव के पास आर के टी सी कंट्रक्शन द्वारा निर्माणाधीन सड़क में पुलिया निर्माण हेतु गाढ़ा खोदा गया था। उसी गड्ढे में मृतक अचानक मोटरसाइकिल से गिर गया जहाँ उसे ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से बाहर निकाल कर एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु रेफरल अस्पताल मंझिआंव भेजा गया। परंतु उसके गम्भीर स्थिति को देखते हुए मंझिआंव के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
वहां के भी डॉक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार हेतु रांची रिम्स में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं शनिवार की देर शाम मृतक का शव पैतृक आवास कांडी लाया गया। शव के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजन व गांव के लोगों ने रविवार को सुबह 7 बजे कांडी मझिआंव मुख्य सड़क कर्पूरी चौक के पास शव को रख कर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क से आवागमन पूर्ण रूप से जाम कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ कांडी बाजार के सभी दुकानदार भाइयों ने उसके समर्थन में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी इस विषय को लेकर कांडी बीडीओ जोहन टुडू व थाना प्रभारी रामअवतार ने दल बल के साथ कांडी बाजार पहुंचकर मृतक के शव के साथ बैठे लोगों से बातचीत कर सरकारी प्रावधान के अनुसार परिवारिक लाभ और मृतक के दो पुत्री को सुकन्या योजना तथा अंबेडकर आवास विधवा पेंशन लाभ दिए जाने की बात कही।
उसके बाद परिजनों ने कहा कि आर के टी सी कंट्रक्शन के ऊपर प्राथमिकी दर्ज किया जाए तथा उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि उक्त सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कार्य करा रहे कंट्रक्शन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कार त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। मृतक के भाई सोनू चौधरी ने आवेदन देकर कंस्ट्रक्शन के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने शव के साथ बैठे सड़क पर लोगों से बातचीत कर हर बिंदु पर साथ तथा न्याय दिलाने के आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने सड़क से शव को हटाया। वही प्रभात दुबे ने लोगों को आश्वासन दिया कि आर के टी सी कंट्रक्शन के ऊपर एफ आई आर दर्ज कराने के बाद उसके कार्य को तब तक नहीं होने दिया जाएगा जब तक कंट्रक्शन के लोगों द्वारा मृतक के आश्रितों को मुआवजा नहीं दिया जाता।
ज्ञात है कि मृतक के पिता चतुर्गुण चौधरी की मौत 15 दिन पूर्व अज्ञात बीमारी के कारण हो गई थी। अब उसके घर मैं कोई भी कमाऊ सदस्य नहीं बचा जिस पर बीडीओ ने दोनों विधवा को सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ देने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी वह प्रशासन के लोगों द्वारा कई तरह के आश्वासन के 6 घंटे बाद सड़क से शव को उठाकर सड़क पर आवागमन बहाल किया गया।