गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 9 टाउन हॉल के सामने एन एच 75 पर गंदगी का अंबार लगा है। किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। आने - जाने वाले राहगीरों को गंदगी से काफी कठिनाई हो रहा है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरा का अंबार लगा हुआ है। वार्ड पार्षद का ध्यान नहीं है, न ही नगर परिषद का। जिस प्रकार यहां कचरा फैला हुआ है, कमोबेश देखा जाए तो पूरे शहर का यही हाल है। रंका मोड़ से लेकर मझिआंव मोड़, अंदर बाजार सहित पूरे इलाकों में कचरा फैला हुआ है। सफाई के प्रति नगर परिषद कितनी लापरवाह है, आप खुद देख सकते हैं।