बंशीधर नगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पतिहारी ग्राम में रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलो में मुमताज अंसारी व उनकी पत्नी तस्लीमा बीबी तथा जमालुद्दीन अंसारी के नाम शामिल है।