whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199667
Loading...


अज्ञात अपराधियों ने बाइक को किया आग के हवाले

location_on भंडरिया access_time 22-Nov-20, 05:03 PM visibility 673
Share



अज्ञात अपराधियों ने बाइक को किया आग के हवाले
जली मोटरसाइकिल एवं घटना की जानकारी देते भुक्तभोगी


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम कंजिया में बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक होन्डा साईन मोटरसाइकिल cg15cf1210 को आग के हवाले कर दिया, जिससे मोटरसाइकिल जल कर खाक हो गया। मोटरसाइकिल कंजिया निवासी संतोष तिर्की पिता मार्कुश तिर्की का बताया गया है। भुक्तभोगी संतोष तिर्की के द्वारा भंडरिया थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार भुक्तभोगी अपने अन्य परिजनों के साथ शनिवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर के आंगन में मोटरसाइकिल खडा करने के बाद खाना खा कर सो गया। घर के लोग रविवार की सुबह सो कर उठे तो देखा की आंगन में सुखाया हुआ कपड़ा घर के बगल में ही जला दिया गया है तथा मोटरसाइकिल भी आंगन में नहीं है। खोजबीन करने पर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब किनारे उसका मोटरसाइकिल जला हुआ अवस्था में पाया गया।
भुक्तभोगी के द्वारा तत्काल इसकी सुचना ग्रामीणों को देते हुए भंडरिया थाना को सूचित किया गया। भंडरिया पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करतें हुए उक्त मोटरसाइकिल को भंडरिया थाना ले आया। इस संबंध में भंडरिया थाना प्रभारी चिंतामण रजक ने बताया कि भुक्तभोगी के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा अनुसंधान जारी है। जल्द ही घटना में शामिल लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play