भवनाथपुर (गढ़वा ) : थाना क्षेत्र के चपरि गांव में पालतू पशु बंधने के विवाद को लेकर शनिवार को हुए मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध किये लिखित शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जिसमें प्रथम पक्ष के फूलचंद राम के द्वारा गांव के ही सुरेंद्र राम व पुत्र दीपक कुमार बनवारी राम पर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है, तो दूसरे पक्ष के सुरेंद्र राम के द्वारा फूलचंद राम व पुत्र अनुज कुमार पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।