भवनाथपुर (गढ़वा ) : रविवार को गोपाष्टमी के अवसर पर भवनाथपुर किसान संघ प्रखंड इकाई के द्वारा झगड़ा खांड गांव में शिव मंदिर के पास भारतीय किसान संघ द्वारा गो पूजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति किसान संघ के लोगों ने गोपाष्टमी के अवसर पर गोधन की पूजा की। इस अवसर पर किसान संघ के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
किसान संघ के जिला मंत्री वृजनन्दन प्रसाद ,व कामेश्वर वेद, अमरेश राम, जिला कार्य समिति सदस्य रामगुलाम यादव ने गोपाष्टमी मनाने का उद्देश्य लोगों को बताया तथा कहा कि सभी तरह के धनो में गोधन सर्वश्रेष्ठ है। सनातन धर्म में गो पूजा का विशेष महत्व है ।यही कारण है कि आदि काल से ही गो पूजन की परंपरा चली आ रही है।
लोगों ने कहा कि एक मां हमे जन्म देती है तो गोमाता हमें अपना दूध पिलाकर जीवन देती है गोधन की रक्षा भी हम लोगों का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर अवधबिहारी यादव, पूर्ण पाठक, सुरेंद्र राम कन्हाई साव, पारसनाथ यादव, आर्यन वर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।