भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रखण्ड प्रमुख रीता देवी के पति जीतेन्द्र कुमार राम उर्फ सोनू कुमार राम(37वर्ष) का आकस्मिक निधन बीती रात्रि हो गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र, पत्नी, मां को छोड़ गए हैं। इस से प्रखण्ड क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व समाज सेवियों में शोक की लहर है।
उनके निधन कि सूचना मिलते ही झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीडीसी चन्दन कुमार ठाकुर, झामुमो सह सचिव पुटून रावत, झामुमो मीडिया प्रभारी सह उपमुखिया कैलान शशि दुबे, कैलान बीडीसी अखिलेश उराव, उपप्रमुख आलोक सिंह, मकरी मुखिया अबदुल अंसारी, मकरी बीडीसी उषा देवी, बनसनी मुखिया मंजू देवी, भवनाथपुर मुखिया पति सूर्यकांत कुमार,थाना प्रभारी सीबी सिंह, मनोज पाल, सुधीर कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, रामपवन विश्वकर्मा, राकेश कुमार रवि, धनंजय साह सहित अन्य लोग सहित अन्य लोग पहुंचे।