रमना (गढ़वा) : मुख्यालय के दुर्गा मंदिर स्थित राधेश्याम प्रसाद के चार मंजिला कपड़ा दुकान में भीषण अगलगी की घटना घटी है, जिसमें लाखों रुपये के कपड़ा के साथ नकदी जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं मकान पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शनिवार के देर रात्रि की है।
शनिवार के रात्रि करीब एक बजे पड़ोसीयों के द्वारा दुकान से आग की निकली लपटों को देखकर व्यवसायी राधेश्याम प्रसाद के साथ रमना पुलिस को सूचना दिया। लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बेकाबू आगा बुझने के बजाए और भड़कती गई।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रणबिजय सिंह, प्रखंड नाजीर रामानुज शुक्ल ने जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाया।
करीब तीन बजे पहुंचे दमकल कर्मीयों ने आग पर बुझाने के प्रयास में लग गए। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए, करीब पांच बजे दुसरी और सात बजे तीसरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी। लगभग आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
शादी के लगन को देखते हुए दुकान में स्टाक ज्यादा था। इसलिए भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग कैसे लगी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।