कांडी : प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा मुहैया उपलब्ध कराने को लेकर कांडी मधेशिया हलवाई समाज के लोगों ने छठ पूजा कमिटी के सदस्यों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
वहीं दूसरी ओर छठ पूजा कमिटी के सदस्यों ने भी मधेशिया हलवाई समाज के लोगों को शिल्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री राजेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों में मधेशिया हलवाई समाज के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। आगे भी इस तरह कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहेंगे।
इस दौरान मधेशिया हलवाई समाज के अध्यक्ष अशोक प्रसाद, राजेश गुप्ता, रामलखन प्रसाद, रामनाथ साह, विजय साह, सहेन्द्र प्रसाद तथा छठ पूजा कमिटी के अध्यक्ष कृष्णा बारी, रविरंजन, उदय राम, जय प्रकाश, अनुप व पंकज सहित कई लोग मौजूद थे।