whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191918
Loading...


मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्बद्ध डिग्री महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, किया काॅलेजों को अंगीभूत कराने की मांग

location_on गढ़वा access_time 21-Nov-20, 09:41 PM visibility 650
Share



मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्बद्ध डिग्री महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, किया काॅलेजों को अंगीभूत कराने की मांग
मंत्री मिथिलेश ठाकुर को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थायी सम्बद्ध डिग्री काॅलेजों को अंगीभूत/घाटानुदान कराने की मांग को लेकर सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के पन्द्रह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को झारखण्ड के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से उनके गढ़वा स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने अहर्ता पूरा करने वाले महाविद्यालयों को इस दिशा में बेहतर करने के प्रयास का आश्वासन दिया। मंत्री श्री ठाकुर को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पलामू प्रमण्डल में संचालित नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय से संबंधित सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, गढ़वा, गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, गढ़वा, बोकारो स्टील माईन्स काॅलेज, भवनाथपुर, बनवारी साहू काॅलेज, लातेहार, मजदुर किसान काॅलेज, पांकी तथा एके सिंह काॅलेज हुसैनाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इन महाविद्यालयों में पिछड़े इलाके के सामाजिक रुप से वंचित वर्ग के अधिकांश छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मगर पूर्व की सरकार की उपेक्षापूर्ण रवैये से उक्त महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मी अर्थाभाव में भूखमरी के कगार पर हैं। 23 दिसम्बर 2011 को झारखंड विधानसभा में ऐसे काॅलेजों को अंगीभूत/घाटानुदान करने के लिए वर्तमान में शिक्षा मंत्री व तत्कालीन विधायक जगरनाथ महतो के द्वारा विधान सभा में उठाए गए प्रश्न के आलोक में झारखंड के 46 स्थायी सम्बद्ध डिग्री काॅलेजों को अंगीभूत/घाटानुदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया था एवं वित्तीय वर्ष 2011-12 में ही लागू करने का संकल्प लिया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने पलामू प्रमण्डल में उच्च शिक्षा का विकास करने एवं अर्थाभाव में वर्षो से कार्यरत कर्मियों के कल्याण करने के लिए स्थायी सम्बद्ध डिग्री महाविद्यालयों को अंगीभूत/घाटानुदान कराने की दिशा में समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. अफजल खान, प्रो. परवेज आलम, प्रो. बिरेन्द्र पाण्डेय, प्रो. कमलेश सिन्हा, प्रो. खोदा बक्स अंसारी, प्रो. कुमारी गीता, प्रो. अनिता कुमारी, डा. रेनु त्रिवेदी, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. अरुण कुमार, डा. अरुण कुमार सिंह, प्रो. रंजीत कुमार, प्रो. अंजुला कुमारी, सुधीर पाठक मुख्य रुप से उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play