बंशीधर नगर (गढ़वा) : पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दुष्कर्म करने व जान मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दी।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय लड़की ने आवेदन देकर रक्सा गांव निवासी गोविंद साह पिता रामअवतार साह पर घर में घुसकर बलात्कार करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। गोविंद के खिलाफ थाना कांड संख्या 227/20 धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, परि० पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार यादव, परि० पुलिस अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम कुमार राय व पुलिस बल के साथ एक छापामारी दल का गठन कर गोविंद को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।