बंशीधर नगर (गढ़वा) : कुशडंड पंचायत के महुली गांव निवासी सह वार्ड संख्या 4 के वार्ड सदस्य 40 वर्षीय अनिल उरांव की मौत शनिवार को इलाज के दौरान एक निजी चिकित्सालय में गढ़वा में हो गई।
जानकारी के अनुसार अनिल की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से ज्यादा खराब थी। स्थानीय चिकित्सक के इलाज के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए गढ़वा ले गए थे। जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। दाह संस्कार लौंगा नदी के तट पर किया गया।
जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिनों से अनिल का पखाना व पेशाब रुका हुआ था तथा पेट में अत्यधिक दर्द की शिकायत थी। मौत के बाद स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
मौत की सूचना मिलने पर मुखिया रविरंजन कुमार राम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि पृथ्वीनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पहुंच शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा स्वजनों को ढांढस बंधाया।