कांडी : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वरशगर चन्दरवशी ने सूर्य मंदिर निर्माण सह छठ पूजा समिति कांडी छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि बुजुर्ग व बच्चों को छठ घाट पर या भीड़भाड़ वाली जगहों पर लाने से बचें ताकि विश्वव्यापी कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके। और साथ ही उन्होंने प्रशासन को भी सहयोग करने का अपील किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता लखन प्रसाद, विजय कुमार बघेल, सहेंद्र शाव, रणविरंजन उर्फ टिंकू, कृष्णा बारी, राहुल बारी, शम्भू चौधरी, जेपी सोनी, पंकज कुमार ,अनूप कुमार, शिधार्थ कुमार ,गोरख कुमार ,विमलेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।