बंशीधर नगर : जय भामाशाह क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारियों के द्वारा बस स्टैंड मोड़ के पास लगाए हुए छोटे-बड़े वाहनों हटवाया गया, ताकि आने जाने छठ व्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
जय भामाशाह क्लब के द्वारा 1970 से ही छठ व्रतधारीयो के लिए वंशीधर नगर मुख्य बाजार से लेकर सब्जी मार्केट की गली होते हुए सूर्य मंदिर छठ घाट तक साफ सफ़ाई की व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, ध्वनि का व्यवस्था लगातार 50 वर्षों से किया जाता है। जय भामाशाह क्लब के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष जय भामाशाह क्लब के सदस्यों के द्वारा छत व्रत धारियों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। छत व्रतधारियों के लिए आने जाने के लिए सड़क किनारे लाइटिंग और ध्वनि का व्यवस्था क्लब के द्वारा किया गया है।
उन्होंने कहा कि जय भामाशाह क्लब 1970 से लगातार समाज एवं जनहित कार्य के लिए कार्य करते आ रहा है। मौके पर जय भामाशाह क्लब के अध्यक्ष भोलू कुमार, नीरज कुमारज़ वीरेंद्र अग्रहरी, अमित कुमार गुड्डू, रितेश कुमार, अनिल मेहता, राजू जायसवाल, ऋतुराज जयसवाल, नित्यानंद, आशीष, शिवम, बबलू,सत्यप्रकाश, रूपेश,सूरज सहित अन्य सदस्य लोग शामिल थे।