whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182191
Loading...


छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

location_on गढ़वा access_time 20-Nov-20, 08:29 PM visibility 652
Share



छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर आज दूसरे दिन कोरोना के बावजूद लोगों ने भक्ति भाव से विभिन्न जल स्रोतों पर स्थित छठ घाटों पर भारी संख्या में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। जिला मुख्यालय के दानरो नदी छठ घाट सरस्वती नदी पर बने दर्जनों छठ घाटों पर गढ़वा जिले के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर बंशीधर परिसर के छठ घाट सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल छठ घाट समेत जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित छठ घाटों के साथ-साथ अपने अपने घर के सामने भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के मौके पर आज दूसरे दिन चलाशयों में स्नान कर पवित्रता के साथ अर्घ दिया, साथ ही भगवान सूर्य की उपासना में तल्लीन होकर जलाशयों के किनारे परंपरागत तरीके से छठ मैया के प्रति समर्पण भाव से पूजा अर्चना की।
इस मौके पर जिला मुख्यालय गढ़वा दानरो नदी के टी ग्रुप, फ्रेंड्स क्लब, स्टूडेंट क्लब, छठ पूजा सेवा समिति सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न छठ क्लबों द्वारा रोशनी स्नान करने का झरना एवं छठ घाटों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर जिला मुख्यालय गढ़वा में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है इसी के साथ आज रात भर की उपासना के बाद सुबह श्रद्धालु उदीयमान सूर्य को भक्ति भाव से अर्ली देकर पारन के साथ छठ महापर्व पर संपन्न करेंगे। दानरो नदी छठ घाट पर कोरोना के बावजुद यहां छठ मेले का विहंगम दृश्य देखने को मिला क्योंकि भारी संख्या में श्रद्धालु छठ मेले में पहुंचे। भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रशासन ने शुक्रवार को छठ घाटों पर की गई अंतिम तैयारी का जायजा लिया।
आपको बता दें कि सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर क्या आम क्या खास लोग बढ़ चढ़कर जहां सहयोग कर रहें हैं, वहीं छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए छठ घाटों से लेकर बाजार तक प्रशासन नजर रखे हुए है। इसी के तहत भवनाथपुर बीडीओ रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी सी बी प्रसाद सिंह तथा प्रभारी बीपीओ वीरेंद्र प्रदद यादव ने टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सूर्य मंदिर तालाब घाट, दुलहर घाट, तालाब घाट, सूर्य मंदिर घाट, सर्वेश्वरी आश्रम घाट, बाजार घाट के अलावे मकरी, बुका आदि छठ घाटों पर जाकर घाट की अंतिम तैयारी का जायजा लिया। मेराल : लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर आज दूसरे दिन लोगों ने भक्ति भाव से विभिन्न जल स्रोतों पर स्थित छठ घाटों पर भारी संख्या में अस्ताचलगा को सेमी सूर्य को अर्घ्य दिया I मेराल प्रखंड मुख्यालय के बरघाट बाजार सरस्वती।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सभी छठ घाट समेत मेराल के शहरी और ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के मौके पर आज दूसरे दिन जलाशयो में स्नान कर पवित्रता के साथ अर्घ दिया साथ ही भगवान सूर्य की उपासना में लीन होकर जलाशयों के किनारे परंपरागत तरीके से छठ मैया के प्रति समर्पण भाव से पूजा अर्चना की इस मौके पर मेराल प्रखंड मुख्यालय, फ्रेंड्स क्लब, स्टूडेंट क्लब सहित विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न छठ क्लबों द्वारा रोशनी स्नान करने का झरना एवं छठ घाटों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर मेराल पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है इसी के साथ आज रात भर की उपासना के बाद सुबह उदय मान सूर्य को भक्ति भाव से हर घाट पर पढ़कर पारन के साथ छठ महापर्व पर संपन्न करेंगे।
दानरो नदी छठ घाट एवं यूरिया नदी पर भारी संख्या में श्रद्धालु छठ मेले में पहुंचे। वही मुख्यालय के छठ घाट पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद, कृष्णा कुशवाहा, बीजेपी के दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य रूप से शामिल थे। वही मुखिया संघ अध्यक्ष दुखन चौधरी हासनदाग पंचायत में सभी छठ घाटों पर जाकर छठ व्रतियों को पूजा सामग्री दिया। इस अवसर पर विवेकानंद चौबे, यासीन अंसारी, सुरेंद्र चौधरी, शिवनारायण चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, कुंदन चौधरी, मानदेव चौधरी आदि उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : अनुमण्डल मुख्यालय सहित सभी आस पास के क्षेत्रों में सूर्योपासना का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
अनुमण्डल मुख्यालय स्थित बाँकी नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन सूर्यमन्दिर परिसर स्थित छठघाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। पूरा छठ परिक्षेत्र रोशनी से जगमगा रहा है।प्रभात क्लब, नवयुवक क्लब, जय भामा शाह क्लब द्वारा छठ व्रतधारियों की सुबिधा के लिए रोशनी, ध्वनि का व्यापक इंतजाम किया गया है।प्रभात क्लब व नवयुवक क्लब द्वारा व्रतधारियों के स्नान के लिए कृत्रिम झरना लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।जगह जगह पर पुलिस बल तैनात है।छठ परिक्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कैम्प लगाया गया है। सभी छठ घाटों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
छठ महापर्व को लेकर लगातार छठ गीतों के हो रहे प्रसारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। गोदरमाना : छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गोदरमाना छठ घाट कनहर नदी के तट पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी जहां गोदर माना पिकेट प्रभारी अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में सुरक्षाबलों के द्वारा घाट पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई सभी जवान चाक-चौबंद नजर आए। वही गोदरमाना की उत्साही नवयुवकों द्वारा छठ घाट पर साफ सफाई करते हुए पंडाल एवं लाइट की व्यवस्था की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play