गढ़वा : इस बार का गढ़वा शहर का छठ काफी चर्चा में है। चर्चा के पीछे सुबे के पेय जल स्वच्छता मंत्री स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर का कल्याणपुर स्थित आवास केंद्र में है।
यहां का छठ महोत्सव अपने आप में अनोखा व बेमिसाल है। इसकी बानगी कल खरना के मौके पर देखने को मिला जहां हजारों लोगों ने खरना का प्रसाद एक साथ ग्रहण कर एक रिकॉर्ड बनाया। वास्तव में एक साथ खरना ग्रहण करने का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो जाए तो आश्चर्य नहीं, क्योंकि एक अनुमान के अनुसार खरना का प्रसाद एक ही परिवार से लगभग 2000 लोगों ने यहां ग्रहण किया, जो अपने आप में रिकॉर्ड ही नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी मिसाल है। क्योंकि हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
दूसरे दिन का अर्ध्य भी अस्ताचलगामी सुर्य को देने के दौरान यहां अनोखा रहा, जहां पर खुद मंत्री मिथिलेश ठाकुर वहंगी, दौरी माथे पर उठाकर छठ का अर्ध्य देते दिलाते देखे गए।
इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर का पूरा परिवार चारों भाई, भतीजा, बहन, बहनोई, भगना, भगिनी सभी तन्मयता पूर्वक जुटे दिखे। इस दौरान मंत्री के भतीजे से लेकर परिवार के सभी सदस्यों ने खरना के लिए घर-घर जाकर सैकड़ों लोगों तक खुद निमंत्रण, खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए दिया। इससे भी बड़ी बात आज तब देखने को मिली जब यहां सैकड़ों लोग पहुंचे तथा छठ के मौके पर भगवान भास्कर के अर्ध्य के समय माथे पर अर्घ्य लिया। ऐसे में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का गढ़वा का छठ महोत्सव काफी चर्चा में क्योंकि इसमें धार्मिक के साथ-साथ राजनीति का भी तड़का जो लगा है।