गढ़वा : लोक आस्था का महापर्व छठ गढ़वा जिला में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज बड़की लोहड़ के दिन गढ़वा शहर में विभिन्न छठ घाटों का पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोत्रे ने पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान बताया कि शहर के विभिन्न छठ घाटों का घूम - घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं और जायजा ले रहे हैं। छठ व्रतियों को किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं हो, इस कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य रुप से पालन हो आदि विषय पर उन्होंने पूजा समिति के लोगों को निर्देश दिए तथा उन्होंने हमारे चैनल के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि गढ़वा में छठ महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां झारखंड राज्य में छठ धूमधाम से मनाने के कारण दूसरे नंबर पर है।
उन्होंने बताया कि आज बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
इस मौके पर उन्होंने दानरो नदी स्थित स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब, डी ग्रुप और सहीजना छठ घाट सहित अन्य घाटों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।