रमना (गढ़वा) : छठ व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक, जनप्रतिनिधि व अन्य संगठन लगातार आगे आ रहे हैं। लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ संगठनों की ओर से व्रतियों के बीच जरूरी सामग्री के वितरण का कार्य किया जा रहा है। आर्थिक परेशानी के कारण व्रत के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में असमर्थ व्रतियों को इससे सीधा लाभ मिल रहा है।
रमना प्रखंड प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। शुक्रवार के सुबह 7:00 बजे से मुख्य पथ के किनारे स्टाल लगाकर वर्तीयों के बीच नारियल का वितरण किया, जबकि मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार, रोहित वर्मा, व्यवसायी अरविंद निराला, अनील गुप्ता, केदार प्रसाद, रंजीत सोनी, धनंजय सोनी, त्रिपुरारी सोनी, प्रमोद मधुर,प्रभात कुमार सहित कई लोगों ने नारियल, पूजा सामग्री के साथ फलाहार और आवश्यक समाग्रीयों का वितरण व्रतियों के बीच किया।
रमना के लऊंगा नदी छठ घाट तथा रमना पंचायत सचिवालय के निकट गंगा तालाब छठ घाट पर छठ आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा व्रतियों की सुविधा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
छठ आयोजन समिति में शामिल अजीत कुमार सोनी, सत्येंद्र कुमार सिंह, गुड्डू मेहता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुदर्शन बिहार सहित कई लोग रात दिन लगे हुए हैं।