whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169704
Loading...


चतरा पलामू बॉडर एरिया में बढ़ी भाकपा माओवादी नक्सलियों की धमक

location_on पलामू access_time 20-Nov-20, 10:10 AM visibility 660
Share



चतरा पलामू बॉडर एरिया में बढ़ी भाकपा माओवादी नक्सलियों की धमक
सांकेतिक तस्वीर


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



सैकड़ो की संख्या में लावालौंग पलामू के बॉर्डर एरिया में कर रहे भ्रमण किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं नक्सली पलामू : एक लंबे अर्से की चुप्पी के बाद चतरा में एक बार फिर से भाकपा माओवादी नक्सलियों की धमक बढ़ गयी है। नक्सलियों की यह चहलकदमी मुख्य रूप से चतरा-पलामू के बॉर्डर पर देखने को मिल रही है। जिनकी संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। ये सभी अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं इनके टीम में दो दर्जन से अधिक महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों का काफिला टीएसपीसी की राजधानी माने जाने वाले लावालौंग प्रखंड के सौरू नावाडीह गांव तक पहुंचकर लौट जा रही है। इस क्षेत्र में एक बार नहीं कई बार नक्सलियों का दस्ता देखा जा चुका है।
नक्सली क्या योजना बना रहे हैं या किस घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं ये तो किसी को पता नहीं चल पा रहा है। परन्तु इनकी चहलकदमी बढ़ने से क्षेत्र के लोग ख़ौफ़ज़दा है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि माओवादी क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। नक्सली के आने की पुष्टि लावालौंग थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने भी है। उन्होंने कहा कि सौरू नावाडीह गांव में बड़ी संख्या में माओवादियों के आने की सुचना हमें भी प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि नक्सलियों के टारगेट पर पुलिस के साथ साथ फिलहाल कमजोर पड़ गयी टीएसपीसी के नक्सली व उसके मददगार हो सकते हैं। मालूम हो कि टीएसपीसी संगठन के सक्रिय होने के बाद माओवादी संगठन धीरे धीरे क्षेत्र में कमजोर पड़ गयी और कोल परियोजना से लेकर बीड़ी पत्ता और ठेकेदारों द्वारा मिलनेवाले लेवी पर टीएसपीसी ने कब्जा कर लिया।
जिससे आर्थिक रूप से माओवादी नक्सलियों की कमर टूट गई। परन्तु अब जब टीएसपीसी नक्सली खुद कमजोर पड़ गई है तो माओवादी संगठन फिर से क्षेत्र में पांव पसारना शुरू कर दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play