whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173419
Loading...


छठ महापर्व को ले भक्तिमय हुआ वातावरण, खरना संपन्न

location_on गढ़वा access_time 19-Nov-20, 10:20 PM visibility 675
Share



छठ महापर्व को ले भक्तिमय हुआ वातावरण, खरना संपन्न


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : छठ महापर्व को लेकर गुरूवार को दिन भर चहल-पहल रही। शाम में व्रतियों ने विधिविधान से छठ मईया की पूजा अर्चना कर खरना किया। उसके साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। शुक्रवार को छठ व्रति अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करेंगी। शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद व्रती पारण करेंगी। उसके साथ ही छठ व्रतियों का चार दिनों का अनुष्ठान पूरा हो जाएगा। गुरूवार को दिन भर खरना को लेकर छठ व्रतियों के घर में सरगर्मी रही। शाम को छठ व्रतियों ने नदी और तालाब में स्नान कर अर्घ्य दिया। उसके बाद नियम पूर्वक मिट्टी के चूल्हे में आम की लकड़ी से खरना के प्रसाद के लिए खीर बनाया। व्रतियों ने एकांत में छठ मईया को खीर प्रसाद, चुपड़ी और केला अर्पित किया।
उसके बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। व्रतियों ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर अखंड सुहाग का आर्शीवार्द दिया। जिले भर के छठ घाटों की तैयारी पुरी जिला मुख्यालय के दानरो नदी स्थित स्टुडेंट क्लब, फैंड्स क्लब, टी ग्रुप, छठ पूजा समिति सहिजना की ओर से घाटों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। घाटों की सफाई से लेकर आकर्षक लाईड की व्यवस्था की गई है। साथ ही चाईनिज झालर से भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। पुलिस प्रशासन की दिखी मुस्तैदी छठ महापर्व को लेकर शहर में दिन भर जाम की स्थिति रही। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी की सामना करना पड़ा। वहीं जिला पुलिस प्रशासन भी दिन पर तत्परता के साथ लगी रही। सभी चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाके में पुलिस कर्मी नजर आए और आवागमन को ठीक कराया।
फलो की हुई जमकर बिक्री छठ महापर्व को लेकर फलों की बिक्री जमकर हुई। हलाकि फलों के बाजार में उछाल नहीं दिखी। बाजार में सेव 60 से 120 रूपए किलो, संतरा 50 से 80 रूपए, अंगूर 150 से 200 रूपए किलो, केला 50 से 70 रूपए दर्जन, अन्नानास 40 रूपए पीस, अनार 110 रूपए किलो, कीवी 30 रूपए पीस, कीनू 60 रूपए किलो, ईख 60 रूपए जोड़ा बिका। वहीं पूजा समाग्राी में हल्दी 40 रूपए किलो, कोहड़ा 30 रूपए किलो, मूली 20 रूपए किलो, मूंगफली 60 रूपए किलो, सुथनी 100 रूपए किलो, डंभा 20 रूप्ए पीस, कंदा 60 रूपए किलो, शकरकंद 40 रूपए किलो, आदि 40 रूपए किलो, सिघाड़ा 60 रूपए किलो खरौंधी : प्रखंड के विभिन्न नदियों के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों के द्वारा अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया।
इस मौके पर छठ व्रती अपने घर से छठ घाटों पर पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्द्ध प्रदान किया। इस मौके पर प्रखंड के पंडा, डोमनी, सोन एवं ढ़ाढरा नदी के तट के किनारे विभिन्न छठ घाटों पर विभिन्न गांवों के छठ व्रतियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अर्ध्य प्रदान किया। इस मौके पर छठ व्रतियों के द्वारा छठ पर्व के प्रति भारी उमंग देखा गया। छठ महापर्व को लेकर खरौंधी प्रखंड के भिन भिन्न पंचायतों मे छठ घाट का साफ सफाई किया गया। सुंडी पंचायत के अंतर्गत पासवान टोला में समाजसेवी नेता राजकुमार पाल, मोहन उराँव, बीरबल उराव, विनय पाल, राजेंद्र प्रजापति, राजन उरांव, दिव्यांशु उराँव के द्वारा छठ घाट को साफ-सफाई किया गया।
कांडी : प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूम धाम से चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर खरना संपन्न हो गया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि व्रतियों ने मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल, सोन नदी, पंडित नदी, तालाब व कुंवे पर स्नान के बाद संध्या काल में सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर घर जाकर गुड़ और चावल से खीर बनाकर तथा घी लगी रोटी का भोग छठी माता को लगाया। खीर व रोटी को प्रसाद के तौर पर लोगों को बीच बांटा गया। छठ व्रतियों द्वारा बुधवार को समस्त प्रखंड क्षेत्र में अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। छठ गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। कांडी प्रखंड क्षेत्र के हर घर से छठ गीत के बोल सुनाई दिया।
वहीं व्रतियों में खरना के बाद संध्याकालीन व प्रात:कालीन अ‌र्घ्य की तैयारी भी देखी गई। पहले डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। सूर्यास्त के बाद लोग अपने -अपने घर वापस जाकर प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया। बंशीधर नगर (गढ़वा) : चार दिवसीय सूर्योपासना का महाव्रत छठ पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। चारों ओर छठ पूजा की धूम मची है। पूरे भक्ति भरे वातावरण में गुरुवार को छठ पूजा का खरना संपन्न हुआ। बाहर से आने वाले छठव्रती सूर्य मंदिर छठ घाट पर ही खरना का प्रसाद बनाए व ग्रहण किए। छठ महापर्व का पहला अर्घ्य शुक्रवार की शाम व्रतियों के द्वारा दान किया जाएगा। छठ व्रती पूरे दिन उपवास रख शाम में नदी, तालाब, झील, डैम व अन्य जल स्रोतों में पवित्र स्नान कर डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य दान कर छठ घाट पर पूजन कर अपने स्थान को जगाया।
छठ घाट से शाम में घर पहुंच व्रतियोंं ने अरवा चावल, देशी नया गुड़ व दूध का खीर तथा गेहूं के आटे की घी में पूरी बनाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। जरगड़ : सदर थाना क्षेत्र के जरगड़ में आज छठ पूजा के खरना के दिन आदर्श नवयुवक कला केंद्र नवादोहरी छठ पूजा समिति की ओर से अपने क्षेत्र के मुशहर समुदाय के लोग भी सम्मिलित हो कर एक साथ मिल कर छठ महापर्व मे भाग लिया और पूजा समिति के ओर से उन्हे भरपूर सहयोग किया गया। मौके पर झामुमो नेता अजय ठाकुर के ओर से उन्हे सुप- दउरा दिया गया। मौके पर सभी पूजा समिति के गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play