मझिआंव : मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय के कार्यपालक कक्ष में शुक्रवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत निकाय स्तरीय संचालन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन डांग ने किया। लॉकडाउन को लेकर शहर के फुटपाथ दुकानदारों की चरमराई आर्थिक स्थिति के मद्देनजर फुटपाथ दुकानदारों के उत्थान एवं उन्हें क्रियाशील पूंजी के रूप में 10 हजार रुपए लोन के रूप में देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए लाभुक को ब्याज में 7% सब्सिडी की छूट दी जाएगी। यह लोन मात्र 1 वर्ष के लिए दिया जा रहा है। इधर मौके पर उपस्थित शाखा प्रबंधकों ने कहा की पूर्व के लोन धारक यदि लोन चुकता कर दिए हैं तो ही उन्हें लोन दिया जाएगा।
आगे सरकार की मर्जी है कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए क्या विशेष प्रावधान करेगी। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक के अलावे वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सामुदायिक संगठन कर्ता अजीत कुमार सिंह, सिटी मैनेजर रोबीन कच्छप एवं टीवीसी के सदस्य सुमित्रा देवी, राजकुमार चौधरी, छोटू प्रसाद, रेखा देवी, प्रतिमा देवी व अन्य फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।