whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179816
Loading...


आपूर्ति विभाग की बैठक में आधार सीडिंग कराने का मिला निर्देश

location_on गढ़वा access_time 19-Nov-20, 06:02 PM visibility 650
Share



आपूर्ति विभाग की बैठक में आधार सीडिंग कराने का मिला निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति शाखा की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मुख्य रूप से महत्वपूर्ण बिंदुओं यथा लाभुकों के आधार सीडिंग से संबंधित कार्य को पूर्ण करना, आत्मनिर्भर भारत योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राशन कार्ड समरूपता व धान अधिप्राप्ति केंद्र समेत अन्य बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व एम.ओ. को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्ड की फाइनल लिस्ट 10 दिसंबर तक जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों की डेढ गुनी सूची तैयार करने व उसकी ऑनलाइन एंट्री कराने की बात कही।
बैठक में उन्होंने आधार सीडिंग पर चर्चा करते हुए कहा कि जिन लाभुकों का राशन कार्ड आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है, उनको चिन्हित करते हुए उसकी आधार सीडिंग अगले 10 दिनों में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड आगामी 10 दिनों में 1000 सदस्यों की आधार सीडिंग करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से उनके संबंधित क्षेत्रातर्गत गोदाम में शेष बचे चना दाल स्टॉक की जानकारी असिस्टेंट गोदाम मैनेजर से लेने की बात कहीं तथा इससे संबंधित रिपोर्ट जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आहार पोर्टल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का 3 माह क्रमशः अप्रैल से जून तक विवरण जिन प्रखंडों के द्वारा पोर्टल में प्रविष्ट नहीं किया गया है, उसकी मात्रा की ऑनलाइन एंट्री पूर्ण करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को इससे संबंधित एंट्री प्रतिदिन करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भी माह अप्रैल एवं मई का खाद्यान्न वितरण जिन क्षेत्रों में किया जा चुका है उसकी एंट्री भी ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर के लॉगइन से पोर्टल पर करवाना सुनिश्चित करें। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गलत राशन कार्ड की छटनी करते हुए अयोग्य लाभुकों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक माह में 2 दिन चावल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उसी क्रम में दिनांक 15 नवंबर 2020 को चावल दिवस मनाया गया तथा आगामी 25 तारीख को चावल दिवस के अवसर पर जन वितरण प्रणाली दुकान स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मचारियों की देखरेख में आप सभी समुचित ढंग से लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उन्होंने राशन कार्ड की समरूपता पर भी चर्चा करते हुए कहां की भौगोलिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए राशन कार्ड की समरूपता से संबंधित कार्य को पूर्ण करते हुए 23 नवंबर 2020 तक इसकी रिपोर्ट जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराएं। धान अधिप्राप्ति केंद्रों के संदर्भ में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं ऐसे में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करेंगे। किसानों को उक्त संदर्भ में समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके मद्देनजर 1 दिन में 50 किसानों को बुलाने की योजना तैयार की जा रही है। इससे धान क्रय केंद्र में सहूलियत होगी चिन्हित किसानों को एसएमएस भेजा जाएगा तथा उन्हीं से संबंधित दिवस पर धान क्रय किया जाएगा साथ ही किसी समस्यावश यदि कोई किसान उस दिन धान नहीं दे पाएंगे तो उसके लिए सप्ताह में एक अलग दिन तय किया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों से प्रतिदिन स्टांक को खाली करवाते जाएं ताकि गोदाम भरने की समस्या उत्पन्न ना हो तथा किसी भी किसान को लौट कर वापस ना जाना पड़े। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एम.ओ., कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play