बड़गड़ (गढ़वा) : छठ महापर्व को ले कर झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य सभा के बड़गड़ प्रखण्ड इकाई द्वारा गुरुवार को कुलवंती छठ घाट पहुंच पथ की मरम्मत कराई। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने सड़क मरम्मती के लिये श्रमदान भी किया।
जानकारी के अनुसार बड़गड़ मेन बाजार से लेकर कुलवंती नदी पहुंच पथ तक वैश्य सभा द्वारा ट्रेक्टर के माध्यम से मोरम गीरवा कर सड़क की मरम्मत कराई गयी।
इस मौके पर रौनीयार वैश्य सभा के अध्यक्ष भोला प्रसाद, सचिव सह राष्ट्रिय मानवाधीकार सभा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, मनोज कुमार राज, राजेंद्र प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, उपकार प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, मनेश्वर प्रसाद, रौशन प्रसाद, गुप्तेश्वर प्रसाद, सरयू प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।