श्री बंशीधर नगर : नगर जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी ने गुरुवार को सूर्योपासना का महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतधारियों के बीच फल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर वे प्रत्येक वर्ष व्रतधारियों के बीच फल का वितरण करतीं है। इस वर्ष भी उनके द्वारा व्रतधारियों के बीच सेव व संतरा का वितरण किया जा रहा है।
मौके पर अनिल पासवान, चंदू पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।