बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित पुरैतनी गांव में मोदी सरकार के फेज दो का प्रथम वर्ष पूरा होने पर सोशल डिस्टेंस के साथ मोदी उत्सव का आयोजन किया गया। मोदी उत्सव के आयोजन में गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ने कहा कि मोदी सरकार के फेज टू का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा। इस कार्यकाल में सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए तथा देश हित में कई कार्य किये। यह सरकार महिलाओ और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। जब से मोदी जी की सरकार बनी है महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है।
विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के बीच सरकार की उपलब्धियों को पढ़कर सुनाया। मौके पर फूलवंती देवी, रीमा देवी, शीलवन्ति देवी, उत्मी देवी, रीना देवी, सरिता देवी, शांति देवी, कलावती देवी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।