खरौंधी : चन्दनी पंचायत के कुशवादामर निवासी अरुण कुमार, (28 वर्षीय) पिता अवध कुमार राम के अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गया है।
परिजन ने बताया कि अरुण कुमार सुबह नाश्ता करके घर पर टहल रहा था तभी अचानक चक्कर आया और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में घर वालों ने स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर स्थिति को गंभीर देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर रेफर कर दिया मगर रास्ते में ही अरुण कुमार की मौत हो गई।