गढ़वा : गढ़वा झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के नियमावली के तहत जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण ऑनलाईन विधि से अनुमण्डल स्तरीय शिक्षक प्रतिनिधियों के चयनोपरांत आज संघ कार्यालय में एक सादे समारोह आयोजित कर मुख्य अतिथि प्रो. भागवत यादव एवं विशिष्ट अतिथि सूर्यजीत पांडेय एवं जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
सदर गढ़वा अनुमण्डल से अध्यक्ष प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा एवं आसिफ हुसैन, सचिव ललन राम, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र राम, संयुक्त सचिव ब्रजेश कुमार रवि को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
वहीं, रंका अनुमण्डल से अध्यक्ष मुकेश कच्छप, सचिव विपिन किशोर मिंज और कोषाध्यक्ष मुकेश लकड़ा जी को निर्वाचित होने पर प्रमाणपत्र दिया गया।
अंत मे, नगर उंटारी अनुमण्डल से अध्यक्ष कपिलदेव सिंह, उपाध्यक्ष देवेन्द्र राम एवं प्रमोद यादव,सचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति और संयुक्त सचिव के पद हेतु नरेश प्रसाद गुप्ता जी को निर्वाचित होने पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं विशिष्ट/मुख्य अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
साथ ही साथ गढ़वा जिले में अनुकम्पा के आधार पर नवनियुक्त पाँच लिपिकों को (रौशन कुमार, जीशान खान, फ़रिश्ता ओसगा, गुंजन तिर्की एवं प्रवीण कुमार) अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया और उन सभी को संघ की सदस्यता ग्रहण कराई गई
कार्यक्रम के प्रतिनिधि सदस्य नीरज कुमार ने किया।