भवनाथपुर (गढ़वा) : बीडीओ रविन्द्र कुमार व थाना प्रभारी सीबी सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन घाटों का निरीक्षण किया तथा सभी क्लब व सामाजिक संस्था को सरकार के दिए गाइड लाइन के अनुसार छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा, पर्याप्त बिजली व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने इस बीच भवनाथपुर सर्वेश्वरी आश्रम छठ घाट, सूर्यमन्दिर घाट मकरी, सिंदुरिया, टाउनशिप दुर्गा मंदिर स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पंचायतो के मुखिया व विभिन क्लब व कमिटी के लोग उपस्थित थे।