whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193484
Loading...


छठ पूजा की गाइड लाइन में संशोधन भाजपा व हिंदू समाज के दबाव में : ओमप्रकाश

location_on गढ़वा access_time 18-Nov-20, 07:09 PM visibility 655
Share



छठ पूजा की गाइड लाइन में संशोधन भाजपा व हिंदू समाज के दबाव में : ओमप्रकाश


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा द्वारा प्रेस वार्ता किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा छठ पुजा का संशोधीत गाईडलाईन भाजपा एवं हिन्दु समाज के द्वारा चरनबद्ध आँदोलन का परिणाम है। हेमंत सरकार बार - बार हिन्दु धर्म के उपर कुठाराघात करते रहती है। जब भी हिन्दु त्योहार होता है, हेमंत सरकार का गाईडलाईन हिन्दु धर्म के विपरीत होता है। हेमंत सरकार हिन्दु धर्म के साथ छेड़छाड़ बंद करे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कभी जय श्री राम, भारत माता की जय के नारों से माथा दर्द करता है, तो कभी हेमंत सरकार के द्वारा हिन्दु त्योहार को दबाया जाता है। लेकिन इनके मानसीकता को जनता भलीभाँती समझ चुकी है।
अब भाजपा चुप नही बैठेगी। अगर हेमंत सरकार अपनी कार्यशैली में सुधार नही करती है तो आनेवाले समय में भाजपा तमाम हिन्दु संगठन समाजिक संगठन के साथ मिलकर सरकार की इट से इट बजा देगी। श्री केशरी ने कहा कि छठ पुजा के अवसर पर गढ़वा जिले के हर स्थान पर गाँव शहर हर जगह भाजपा कार्यकर्ता छठ व्रतियो को कोई परेशानी नही हो, उनके सहयोग के लिए दिनरात लगे हुए हैं। भाजपा सत्ता नही सेवा में विश्वास करती है। मौके पर गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि छठ पुजा के दौरान झारखंड सरकार अपने गाईडलाईन में जो बदलाव किया यह भाजपा की एवं हिन्दु समाज की जीत है। हेमंत सरकार की मंशा हिन्दुओ के प्रति ठीक नही है।
हेमंत सरकार झारखंड को ब्लुचीस्तान बनाना चाहती है, लेकिन भाजपा ऐसा कभी नही होने देगी। इनका सपना कभी पुरा नही होगा। गढ़वा सहित पुरे झारखंड की जनता इनके सोच को समझ चुकी है। झामुमो को वोट देकर जनता आज अफसोस कर रही है। जनता का कोई सुननेवाला नही है। सभी विभागो में कार्यरत अनुबंधकर्मी को समान काम का समान वेतन नही मिल रहा है। अनुबंधकर्मी परेशान हैं। झारखंड में पलायन बेरोजगारी बढ़ रहा है। किसान परेशान हैं। इसके लिए सरकार के पास कोई योजना नही है। जनता को भ्रम में डालकर वोट लेना ही झामुमो महागठबंधन का उदेश्य था, लेकिन जनता के सुख दु:ख से इनका कोई लेना देना नही है। जनता अब यह जान चुकी है कि झामुमो पार्टी से राज्य का विकास संभव नही है।
मौके पर भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला महामंत्री संतोष दूबे, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दूबे, मुरलीश्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, कार्यालय मंत्री विनोद अग्रवाल, गौरी बिंद, जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुप दूबे, महामंत्री रीतेश चौबे, जिला मंत्री अविनाश पासवान, कैलाश कश्यप सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजुद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play