whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161974 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा के लगमा क्वारेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था से भड़के मजदूर, हंगामा करते हुए गढ़वा-नगर ऊंटारी मेन रोड को किया जाम

location_on गढ़वा access_time 23-May-20, 03:46 PM visibility 721
Share



गढ़वा के लगमा क्वारेंटाइन सेंटर पर अव्यवस्था से भड़के मजदूर, हंगामा करते हुए गढ़वा-नगर ऊंटारी मेन रोड को किया जाम


आयुष तिवारी check_circle



गढ़वा -कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आये मजदूरों को सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।लेकिन सेंटरों पर सुविधाओं का अभाव रहने के कारण हर दिन मजदूर हंगामा कर रहे हैं। ताजा मामला गढ़वा के लगमा स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से सामने आया है. सुविधाओं के अभाव और गंदगी के कारण शनिवार सुबह तकरीबन एक सौ मजदूर सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों ने गढ़वा-नगर ऊंटारी मुख्य मार्ग को डेढ़ घंटे तक जाम कर किया। हालांकि जाम औऱ हंगामा की सूचना पर गढ़वा सदर बीडीओ जागा महतो मौके पर पहुंचे औऱ किसी तरह लोगों को समझा कर उनका गुस्सा शांत कराया। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर पर सुविधाएं बहाल करने की भी बात कही। बता दें सदर प्रखंड के लगमा बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी विद्यालय में क्वारेंटाइन किए गए एक सौ से अधिक मजदूर लाठी, डंडे औऱ ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर उत्तर आए और सड़क जाम कर दिया।
Advertisement
मजदूरों का कहना था कि उनलोगों को सुरक्षित उनके घर भेजा जाए। आरोप लगाया कि क्वारेंटाइन सेंटर में कोई व्यवस्था नहीं है।खाने-पीने की सुविधा, साफ-सफाई तो एकदम ही नहीं है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अभी तक क्वारेंटाइन सेंटर को एक बार भी सेनेटाइज नहीं किया गया है। क्वारेंटाइन सेंटर में कचरे का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में रहना मुश्किल है। प्रशासन के पास फंड औऱ सुविधा नहीं है तो उन्हें घर भेज दें। हंगामा कर रहे मजदूरों का यह भी कहना है की अभी तक वे लोग कोरोना पॉजिटिव नहीं पाये गये हैं, लेकिन यही हालात रहे औऱ इसी क्वारेंटाइन सेंटर में रहे तो वे लोग निश्चित ही कोरोना पॉजिटिव हो जायेंगे।मजदूरों ने सरकार औऱ जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमें सुरक्षित अपने गृह जिला में घरों तक पहुंचा दिया जाए।
Advertisement
क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए मजदूर अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। कोई रांची के तो कोई यूपी के बनारस के रहने वाला है।कई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के बताए जा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play