भवनाथपुर( गढ़वा) : अंधविश्वास को दूर करने के लिए भवनाथपुर पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत मकरी में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी सीबी सिंह ने लोगों से कहा कि भूत प्रेत, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, डायन बिसाही समेत अन्य अंधविश्वास को जागरूकता से ही दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमलोगों ने ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। लोगों को अंधविश्वास से होने वाले नुकसान और खतरे से अवगत कराया जा रहा है। डायन बिसाही समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर समाज में फैले अंधविश्वास को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साथ ही साथ पँचायत में देसी महुवा शराब पीने व बनाने पर रोक के साथ लोगों को शपथ दिलाया गया।
मौके पर मुखिया, अब्दुला अंसारी वार्ड पार्षद समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।