गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी गढ़वा जिला संयोजक मंजूल शुक्ल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभाविप के पूर्व कॉलेज मंत्री अमित द्विवेदी को हजारीबाग के केरेडारी थाना प्रभारी बनने पर बधाई दी।
ज्ञात हो की अमित द्विवेदी अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता रहते हुए कड़ी मेहनत कर दरोगा के परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। अमित गढ़वा जिला के पेसका ग्राम के निवासी हैं। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव से ही की। इसके बाद उच्च शिक्षा नीलांबर पीतांबर विश्व विद्यालय से पूरी की। पिता उमेश द्विवेदी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं । गांव के लोगों ने भी अमित के उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
बधाई देने वालों में पलामू विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी, श्रीकांत सोनी, रवि राज तिवारी, अवधेश दुबे, रितेश, शशांक चौबे, पुरुषोत्तम चंदेल, सचिन चौबे, सुमित तिवारी, अनित कुमार, शुभम कुमार, अखिलेश कुमार, राजा गुप्ता, सुगंध कुमार, राकेश कुमार, अखिल कुमार, पंकज चौबे, लव उपाध्यय, प्रिंस पांडेय आदि कई कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।