बंशीधर नगर : युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के अनुयायियों ने जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के प्रांगण में सत्संग नगर देवघर के वर्तमान आचार्य व श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के प्रपौत्र का 88 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। साथ ही कोविड 19 को देखते हुए शेष अनुयायियों द्वारा अपने अपने घर पर ही जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि, बन्देपुरुषोतम ध्वनि व सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।इसके बाद सत्यानु शरण पाठ, शाश्वती ग्रंथ, व अनुश्रुति ग्रंथ का पाठ किया गया। इष्टचर्चा करते हुए ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि वर्तमान आचार्य श्री श्री दादा हम सभी सत्संगी वृन्द के लिए प्रेरणादायक, पथप्रदर्शक है।
हम सबो को उनके आदेशो का पालन करना व उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री श्री ठाकुर जी के बातों की चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य ही मनुष्य की सम्पत्ति है, अतः मनुष्य को बचाना ही प्रत्येक सत्संगी का कर्तव्य है। इसके लिए प्रत्येक मनुष्य को दीक्षा लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दीक्षा से ही मनुष्य सत्य के पथ पर चलकर अपने जीवन को सार्थक कर सकता है। उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा अच्छे पथ पर चलता है। उन्होंने कहा कि श्री श्री दादा ने साढ़े तीन करोड़ लोगों को दीक्षा दिलाने की बात कही है, हम सब मिलकर उनके आदेशो का पालन करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर अखिलेश प्रसाद, शक्तिदास सिन्हा, राज कुमार, राजेश कुमार, मोहित कुमार, धृतिदीप्त, अनिता सिन्हा, गीता देवी, दीप माला, वृन्दा देवी सहित अन्य अनुयायी उपस्थित थे।