बंशीधर नगर : बिहार में एनडीए सरकार में जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार को पुनः बिहार का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर पूर्वमंत्री सह भाजपा नेता रामचन्द्र केशरी ने पटना स्थित जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी तथा बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण तत्परता से कार्य करेगी। श्री केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर बिहार की जनता ने उन्हें यह अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार का विकास तेजी से होगा, सभी अधूरे कार्य पूरा होंगे।