गढ़वा : आज 18 नवंबर को प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा के तत्वाधान में प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा के जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव के अशोक विहार स्थित आवास पर शहीदों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शौर्य दिवस मनाया गया।
मौके पर उपस्थित प्रांतीय यादव महासभा प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव ने कहा कि 18 नवंबर 1962 ई. को भारत- चीन युद्ध में 124 शहीद वीरों में 119 अहिर वीर जवान तक चली कार्रवाई ने चीन के 1400 जवानों को छक्का छुड़ा कर अपने सीमा को कब्जे में लिया। इन्हीं सपूतों को याद में प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है और मनाया जाएगा।
इस मौके पर प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज 18 नवंबर 2020 को हम सभी यादव परिवार शौर्य दिवस के रूप में मना रहे हैं, साथ ही भारत सरकार से मांग करते हैं कि यादव रेजिमेंट का गठन हो।
साथ ही साथ हर साल की भांति इस वर्ष डंडई प्रखंड में गोवर्धन पूजा मनाने का भी निर्णय लिया गया।
पुष्प अर्पित करने वालों में सूर्य नारायण यादव, युवराज यादव, संजय यादव, सतवंत यादव, मिंटू यादव, विजय यादव, राजू यादव, सेवक यादव, जसवंत यादव के साथ समस्त यादव परिवार उपस्थित थे।