whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27223032
Loading...


छठ पूजा को ले एसडीओ ने जारी किया नए सिरे से निर्देश

location_on गढ़वा access_time 18-Nov-20, 02:25 PM visibility 660
Share



छठ पूजा को ले एसडीओ ने जारी किया नए सिरे से निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा :सरकार द्वारा छठ महापर्व को लेकर दिनांक 15 नवंबर 2020 को जारी दिशानिर्देश को वापस कर दिनांक 17 नवंबर 2020 को पुनः नए दिशा निर्देश निर्गत किए गए है। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, मोहम्मद जियाउल अंसारी ने सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के आलोक में कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर कोविड-19 से बचाव के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के लिए जारी संशोधित दिशा निर्देश : 1. कंटेनमेंट जोन के बाहर खुली जगहों पर मंडली को अनुमति इस शर्त पर दी जाती है कि किसी भी दो व्यक्तियों के बीच 6 फीट (2 गज) की सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए लोगों को समायोजित किया जाएगा।
2. सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के दौरान राष्ट्रीय निर्देशों का पालन किया जाए; A.फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा। B.व्यक्तियों को 6 से (2 गज) की न्यूनतम दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। C.सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से जल निकाय के भीतर थूकना प्रतिबंधित है। 3. छठ पूजा के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं किसी भी नदी/ तालाबों/ झीलों/ बांधों/ जलाशयों के किनारे या उसके पास किसी भी प्रकार की कोई स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं होंगी। 4. सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी/पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं होगी। 5. कोई संगीत या कोई अन्य मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की अनुमति नहीं होगा। 6. छठ समितियां उपरोक्त दिशा निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन की सहायता करेंगी।
उन्होंने कहा कि जारी आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक तथा भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत दंडनीय होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play