whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224523
Loading...


उपायुक्त ने छठ पूजा समिति के साथ बैठक कर सरकार के गाइडलाइन पालन का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 17-Nov-20, 09:32 PM visibility 661
Share



उपायुक्त ने छठ पूजा समिति के साथ बैठक कर सरकार के गाइडलाइन पालन का दिया निर्देश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने छठ महापर्व के; कोविड-19 के दौरान मनाए जाने को लेकर जिले के विभिन्न छठ पूजा आयोजक समिति (क्लब) के सदस्यों के साथ बैठक की। उक्त बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी के संभाव्य प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में इस बार छठ महापर्व के दौरान किसी भी तालाब/ झील/ नदी अथवा अन्य जलाशयों के छठ घाट पर किसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन प्रतिबंधित है। ऐसे में उन्होंने छठ पूजा आयोजन क्लब के प्रतिनिधियों व जनता से अपने घरों में रहकर इस पर्व को मनाने का आग्रह किया तथा इसके पालन को लेकर समिति के सदस्यों के सहयोग की अपील की। विदित हो कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना अत्यंत आवश्यक है।
सार्वजनिक जलाशयों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना संभव नहीं हो पाएगा। इसी को ध्यान में रखकर तालाब, झील, जलाशय और डैम जैसे सार्वजनिक जलाशयों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। एक साथ पानी में ज्यादा लोगों के खड़े होने से इंफेक्शन फैलने का खतरा हो सकता है। जारी दिशा निर्देशों में - 1. चूँकि नदी, तालाब, झील के पानी में छठ पूजा करते समय दो गज की दूरी का सामाजिक अनुपालन सुनिश्चित करना संभव नहीं है, इसलिए सार्वजनिक तालाबों, नदी, झील, डैम, जलाशय एवं किसी भी अन्य जल निकाय के पानी में छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि कोविड -19 संक्रमण के प्रसार की संभावना को कम किया जा सके। 2. किसी भी सार्वजनिक तालाबों, नदी, झील, डैम, जलाशय एवं किसी भी अन्य जल निकाय के किनारे या उसके पास किसी भी प्रकार का कोई स्टाल नहीं लगाया जाएगा।
3. छठ पूजा के उद्देश्य से व्यक्तियों द्वारा छठ घाटों पर इमार्किंग/बैरिकेडिंग/ विशेष प्रकाश व्यवस्था निषिद्ध है। 4. सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी की अनुमति नहीं होगी। 5. कोई संगीत या कोई अन्य मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। उक्त बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सदर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा गढ़वा, छठ पूजा आयोजक समिति (क्लब) यथा जय देवी संघ टंडवा, जागृति क्लब टंडवा, सूर्या क्लब उंचरी मोहल्ला गढ़वा, छठ सेवा समिति सहिजना, भास्कर क्लब नगवा, स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब समेत अन्य के सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play