रमकंडा : रमकंडा थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी असमुदिन अंसारी ने गांव के ही पांच लोगों पर अपनी 21 वर्षीय पुत्री के अपहरण किये जाने के मामले में रमकंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें शिशवा गांव निवासी जाबिर अंसारी, मुंतसिर अंसारी, शाहीर अंसारी, साबिर अंसारी व इनके पिता जहूर अंसारी के नाम शामिल है।
जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व असमुद्दीन की पुत्री घर में सोयी हुयी थी। इसी दौरान उक्त पांचों आरोपियों ने घर पहुंचकर अपहरण करते हुये दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने कांड संख्या 33/20 के तहत मामला दर्ज कर, जांच करने में जुटी गई है।