whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174059 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

नारायण वन सूर्य मंदिर छठ घाट का प्रखंड प्रशासन ने लिया जायजा

location_on केतार access_time 17-Nov-20, 06:10 PM visibility 676
Share



नारायण वन सूर्य मंदिर छठ घाट का प्रखंड प्रशासन ने लिया जायजा


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित सुप्रसिद्ध भास्कर नगरी नारायण वन के सूर्यमंदिर प्रांगण मे बुधवार को दोपहर 11 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, थाना प्रभारी जयनाथ उरांव निरीक्षण करने पहुंचे। मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, संरक्षक अजय वर्मा से मिलकर छठ व्रतधारियों को सामाजिक दूरी बना कर बैठने के लिए चुना से लाइनिंग का निरीक्षण किए। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी ने छठ पूजा में हरसंभव मदद करने के लिए आश्वासन दिए।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मजिस्ट्रेट बहाल करने, स्वास्थ्य, सुरक्षा की व्यवस्था करने की बात कहें।
Advertisement
मंदिर निर्माण कमिटी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल दूरभाष के माध्यम से पेय जल विभाग को सूचित कर पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक मनीष दुबे एवं मिस्त्री को बुलाकर चापाकल शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही। मनीष दुबे ने आकर चापाकल की स्थिति को देखकर बताया कि यह चापाकल का बोर खराब हो गया है, जो बनाना संभव नहीं है। मैं विभाग को सूचित कर दूसरे चापाकल लगाने की लिखित सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दूंगा। भगवान भाष्कर नगरी नारायण वन में मंदिर निर्माण कमिटी को सहयोग करने के लिए सभी दलों के लोग पहुंचे हैं। शिक्षक सह समाजसेवी बबलू सिंह, बुद्धिनारायण साह, राजु रंजन तिवारी ने मंदिर परिसर की साफ सफाई के लिए जेसीबी देकर मंदिर परिसर को साफ सफाई करवाए।
Advertisement
साथ ही एक से बढ़कर एक इस बहुचर्चित हस्ती नारायण वन स्थित मंदिर परिसर में सहयोग करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर तक पहुचने के लिए सड़क एवं व्रतधारियों के बैठने की जगह मिट्टी डालकर पथरीली जमीन को समतल कराया जा रहा। सूर्य मंदिर परिसर साफ सफाई अंतिम चरण में है। वही मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे ने बताया कि नारायण में पूरी तैयारी कर लिया गया है। कोविड19 को देखते हुए व्रतधारियों को बैठने के सामाजिक दूरी को भी ध्यान में रखने के लिए चुना से लाईनिंग किया गया है। बुधवार से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व छठ के अनुष्ठान बुधवार से शुरू हो जाएंगे पहले दिन नहाए खाए के साथ चार दिवसीय पर्व का आगाज होगा गुरुवार को खरना और अस्ताचलगामी सूर्य को शुक्रवार को अर्ध अर्पित किया जाएगा।
Advertisement
मौके पर मंदिर निर्माण कमिटी के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, सचिव विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कमलापुरी, संरक्षक-अजय वर्मा, सूरज वर्मा, रविकांत चंद्रवंशी, निगरानी समिति योगेंद्र कु०सिंह, रामेश्वर सिंह, बुद्धिनारायण साह, रामप्रवेश वर्मा, प्रभारी संतोष कमलापुरी, अजय सिंह, विनोद प्रसाद, मूंगा साह, सुनील प्रसाद, रामानन्द गुप्ता, बीटू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play