गढ़वा : जिले में एक के बाद एक मौत का मामला सामने आया। जहर खाकर तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिसमें जेएनयू दिल्ली की छात्रा सुप्रिया कुमारी और पारिवारिक विवाद को लेकर दो व्यक्ति ने जान दे दी। इसके अलावा एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई है।
प्रेम - प्रसंग में की छात्रा ने आत्महत्या
बता दें कि जिला मुख्यालय के दीपवां मोहल्ला में रह रही जेएनयू की छात्रा सुप्रिया गुरुवार की रात करीब 10 बजे जहर खा ली थी। उसे सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रेम-प्रसंग में असंतुलन के बाद उसने यह कदम उठा ली।
सुप्रिया कुमारी गढ़वा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुषमा मेहता की बहन की बेटी थी। जो विगत तीन वर्षों से अपनी मौसी के साथ गढ़वा में रह रही थी।
पारिवारिक विवाद को लेकर किया आत्महत्या
इसी तरह गढ़वा के चेतना गांव के भरत साव और मझिआंव प्रखंड मुख्यालय के जगदेव राम ने भी पारिवारिक विवाद को लेकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र मुन्ना राम ने कहा कि जब वह राशन लेकर घर पहुंचा तो पिता जी को उल्टी करते देखा। उसने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि सायनाइट खा लिया था। इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
रेफर होकर आई गर्भवती महिला की मौत
सदर अस्पताल में भवनाथपुर से रेफर होकर आई गर्भवती महिला अफसाना खातून की मौत हो गई। बता दें कि वह इलाज कराने अस्पताल गई हुई थी, उसे भवनाथपुर अस्पताल से सदर अस्पताल में रेफर किया गया। इस दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई।