बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक मे मिलेनियम पब्लिक स्कूल से मुख्य पथ तक 7 लाख 52 हजार की लागत से बननेवाले पीसीसी पथ का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने नारियल फोड़कर व विधिवत पूजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर विजया लक्ष्मी देवी ने कहा कि यह सड़क बहुत जरूरी था। इसके बन जाने से बच्चों को विद्यालय आने जाने व आम नागरिकों को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डो में विकास दिखेगा।उन्होंने कहा कि कुछ लोग नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करना चाहते है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण विकास में बाधक बन रहे है, जिसे नगर पंचायत क्षेत्र की जनता जानती है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका लक्ष्य है, जिसे वे हरहाल में पूरा करेंगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद नसरुल्लाह खान, शकील अहमद उर्फ गोलू, राजेश कुमार, शम्भू राम, संदीप कुमार, विजय ठाकुर, रामनाथ राम, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मुमताज राही, शाहिद खान, लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।