whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27253049
Loading...


भू-अलंकरण की रचना धरती माता का श्रृंगार है : अंजलि शाश्वत

location_on गढ़वा access_time 16-Nov-20, 10:38 AM visibility 665
Share



भू-अलंकरण की रचना धरती माता का श्रृंगार है : अंजलि शाश्वत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दीपावली के शुभ अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की रंगोली संयोजिका के द्वारा श्री राम लला मंदिर परिसर में रंगोली बनाकर भगवान के श्री चरणों में समर्पित की गई। संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की रंगोली संयोजिका सुश्री अंजलि शाश्वत ने कहा कि भू-अलंकरण की रचना धरती माता का श्रृंगार है। दीपावली के दिन सभी लोग अपने-अपने घरों को स्वच्छ करते हैं। विभिन्न प्रकार के उपकरणों से उसे सजाते हैं। साथ ही साथ भू-अलंकरण का निर्माण कर एवं संध्या समय सभी लोग दीपमालिका से अपने-अपने घरों को सजा कर माता लक्ष्मी के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। इसीलिए आज जिन की कृपा से हम सब का घर चलता है, यह सृष्टि पल्लवित और पुष्पित होती है, उनके दरबार में आकर हमने भू-अलंकरण का निर्माण किया है।
श्री रामलला से आज यह कामना करती हूँ कि यह संपूर्ण सृष्टि शाश्वत सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। साथ ही साथ कला-साधक और कला-प्रेमी अपनी रचनाओं और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समस्त जनमानस को सुंदर कृत्य करने के लिए निरंतर प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हों। इस अवसर पर संजीवनी स्वयंसेवी संस्था के सचिव नवनीत शुक्ला ने कहा कि संस्कार भारती स्थापना काल से ही कला के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में सतत गतिमान है। इसके आयोजनों में आकर हमें भी असीम ऊर्जा की प्राप्ति होती है और कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि श्री रामलला से हम कामना करते हैं कि वे हम सभी कला-साधकों व कला-प्रेमियों के साथ-साथ समस्त सृष्टि पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और हम निरंतर सद्कार्यों में संलग्न रहने की असीम ऊर्जा उनसे प्राप्त करते रहें।
इस दीपावली के अवसर पर समस्त कला-साधकों एवं कला-प्रेमियों को अशेष शुभकामनाएँ। संस्कार भारती गढ़वा जिला संयोजक प्रमुख शंभू कुमार तिवारी ने कहा कि प्ररकाश का उत्सव है दीपावली। प्रकाश ऊर्जा का प्रतीक होता है। हम सबके अंदर असीम ऊर्जा उत्पन्न हो यही ईश्वर से कामना है। संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के नाट्य संयोजक प्रेम दीवाना ने कहा कि प्रकाश के पर्व दीपावली के दिन सभी कलाकारों को ईश्वर से यही कामना करनी चाहिए कि उनकी कलाकारी से यह सृष्टि लाभान्वित हो। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोहरदगा विस्तारक संपूर्ण जी ने कहा यह प्रकाश का पर्व दीपावली हम सबके अंदर असीम ऊर्जा को प्रदान करने का कार्य करता है।
हमें शुद्ध चित्त से इस पर्व को मनाना चाहिए। श्रीरामलला भगवान की सेवा करने वाली मातृ स्वरूपा मंदिर की पूजारन माता जी ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play