खरौंधी(गढ़वा) : प्रखंड के बैतरी में रविवार को परी पवित्र पेयजल का उद्घाटन प्रमुख धर्मराज पासवान, बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव तथा उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान प्रमुख धर्मराज पासवान ने कहा आजादी के बाद से लेकर आज तक प्रखंड के लोगों को शुद्ध पानी पीने को नहीं मिलता था। शुद्ध पानी नहीं पीने से प्रखंडवासी अक्सर बीमार होते रहते थे। अब लोगों को प्रखंड में ही पीने का पानी आसानी से मिल जायेगा। अशुद्ध पानी से होने वाले रोगों से बचेंगे। वहीं वे सदा स्वस्थ रहेंगे।
वहीं उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा प्रखंड में शादी विवाह तथा किसी भी बड़े कामो के लिए शुद्ध पीने का पानी नहीं मिलता था।
यूपी के भवनाथपुर तथा यूपी के कोन से लाना पड़ता था। लेकिन परी पवित्र पेयजल का उद्घाटन हो जाने से लोगों को प्रखंड में ही पीने योग्य पानी आसानी से मिल जायेगा।
इस दौरान सिसरी मुखिया महेंद्र साव, चंदनी मुखिया पति कृष्णा सेठ, कमल किशोर पासवान, नवलेश कुमार पासवान, पंकज कुमार पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।