गढ़वा : वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन गढ़वा द्वारा जिले में लगातार रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को गीत संगीत के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। बिहार से आए कलाकारों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति घूम घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों में जागरूकता आ रही है तथा लोग रक्तदान के प्रति प्रेरित हो रहें हैं। कलाकारों द्वारा देसवा के आपन सम्मान करअ, आवअ रक्तदान करअ.., अगर करना है पुण्य का काम जी करिए रक्तदान जी.., पूरा गढ़वा में घूम घूम के सबको जगाएंगे, रक्तदान कराएंगे, जिदगी किसी की बचाएंगे.. गीत गाकर लोगों में रक्तदान के प्रति जोश भरा जा रहा है। बिहार की स्वयंसेवी संस्था पथ प्रदर्शक द्वारा कलाकारों के माध्यम से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में संस्था के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह ने रक्तदान के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि खून बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं होती। बल्कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को रक्त दान कर इसकी भरपाई कर सकता है। किसी की जिदगी बचाने से बड़ा कोई पुण्य का कार्य हो ही नहीं सकता है। इस अभियान में विवेक कुमार तिवारी, कृत्यानंद श्रीवास्तव, विशाल कुमार, अखिलेश लाल यादव, सरयू कुमार यादव, महजर यादव, पुष्पा रानी, सुरेंद्र सिंह आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं।