whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208814
Loading...


नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना में गढ़वा राज्य में पहले स्थान पर

location_on गढ़वा access_time 19-Jun-20, 12:08 AM visibility 668
Share



नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना में गढ़वा राज्य में पहले स्थान पर


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना तथा बिरसा हरित ग्राम योजना में गढ़वा जिला का राज्यभर में बेहतर प्रदर्शन निरंतर जारी है। नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना में गढ़वा जिला 4,541 योजनाओं का क्रियान्वयन करा प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले में 61 खेल मैदान का विकास कर प्रदेश में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। जबकि बिरसा हरित ग्राम योजना में 879 योजनाओं का क्रियान्वयन करा राज्य में सातवें स्थान पर है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त हर्ष मंगला ने बुधवार को कहा कि उक्त तीनों ही योजनाओं का क्रियान्वयन मनरेगा से कराया जाना है।
उन्होंने कहा कि नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत टीसीबी, मेढ़बंदी, नहर जीर्णोंद्धार समेत जल संग्रहण से संबंधित अन्य 4,541 योजनाओं का क्रियान्वयन युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उक्त योजनाओं के माध्यम से बारिश के पानी को खेत में ही रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना को ले लाभुकों में भी खासा रुचि दिखाई जा रही है। वहीं वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में खेल मैदान का समतलीकरण, खिलाड़ियों के लिए चेंजिग रूम तथा शौचालय निर्माण के लिए कुल 61 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि पिछली बार बिरसा हरित ग्राम योजना के क्रियान्वयन में गढ़वा जिला राज्यभर में अव्वल रहा था।
इस बार उक्त योजना में जिला को सातवां स्थान हासिल हो सका है। हमारा प्रयास होगा कि लाभुकों के साथ-साथ कर्मियों के सहयोग से इस योजना में हमारा प्रदर्शन पूर्व की भांति राज्यभर में बेहतर हो सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play