whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221631
Loading...


क्राइम मीटिंग ने में एसपी ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगाह रखनी का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 12-Nov-20, 05:27 PM visibility 692
Share



क्राइम मीटिंग ने में एसपी ने अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगाह रखनी का दिया निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने गुरूवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराध को रोकने के लिए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने अपराध की समीक्षा करते हुए जिले के सभी थाना की समीक्षा बारी-बारी से करते हुए सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया। थाना के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए उन्होंने डीएसपी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी के देखरेख में लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने को कहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाने को कहा।
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जगह परिवर्तन कर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी ने नक्सल प्रभावित इलाके के एसडीपीओ और थाना प्रभारियों से नक्सल गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की और क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान नियमित रूप से चलाते रहने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को धनतेरस, दिपावली और छह महापर्व को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धनतेरस, दिपावली और छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र में शराब और जुआरियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित करे। एसपी ने धनतेरस को लेकर सर्राफा बाजार सहित सभी गली- मोहल्ले में पुलिस गश्ती के साथ पुलिस तैनात करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया।
साथ ही महापर्व को लेकर सड़कों पर वाहनों की जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को भी उन्होंने सजग रहने का निर्देश दिया। बैठक के बाद एसपी ने विभिन्न थाना प्रभारी को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया। साथ ही उन्हें बधाई दी। बैठक में मुख्यालय डीएसपी दिलिप खलखो, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, बाहमन टुटी, सार्जेंट मेटर आनंद राज खलखो, इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत, रणविजय सिंह, योगेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play